Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बोले CM भगवंत मान, 100 कुर्सियां कुर्बान पर एक भी शुभकरण को नहीं मरने देंगे

कहा- किसानों की सुनी जानी चाहिए ताकि ट्रैक्टरों की मुंह खेतों की तरफ मुड़ जाएं

हमें फॉलो करें बोले CM भगवंत मान, 100 कुर्सियां कुर्बान पर एक भी शुभकरण को नहीं मरने देंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (12:50 IST)
Chief Minister Bhagwant Singh Mann News: दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Protest) के बीच पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की तरफ से अफवाह फैलाई जा रही है कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगा देंगे। उन्होंने कहा कि 100 बार राष्ट्रपति शासन लगा दो, मगर हमारे शुभकरणों पर गोली मत चलाओ। 
 
किसानों की बात सुनी जानी चाहिए : मुख्यमंत्री मान ने कहा कि 100 कुर्सियां कुर्बान कर देंगे, लेकिन एक भी शुभकरण को मरने नहीं देंगे। मान ने कहा कि किसान दिल्ली जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें रेक लिया गया। किसानों की बात सुनी जानी चाहिए, ताकि ट्रैक्टरों के मुंह खेतों की ओर मुड़ जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की सभी मांगें केन्द्र सरकार से जुड़ी हुई हैं। अत: मांगों का मानना केन्द्र सरकार के ही हाथ में है। 
2 बहनों में इकलौता भाई था शुभकरण : मुख्‍यमंत्री मान ने कहा कि ज्यादा अच्छा होता कि किसानों को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के लिए रामलीला मैदान या कोई और जगह दे दी जाती। उन्होंने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर 21 साल के शुभकरण सिंह की मौत हो गई तो मेरे रौंगटे खड़े हो गए। शुभकरण दो बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी थी, उसे दादी ने पाला था। 
 
उन्होंने कहा कि देश को आजाद करने में 90 फीसदी कुर्बानियां पंजाबियों ने दी हैं। क्या हम लोग अपनी राजधानी दिल्ली भी नहीं जा सकते? 
 
भगवंत मान ने कहा कि मैंने एक फैसला लिया है। सभी एंबुलेंस और सड़क सुरक्षा फोर्स की गाड़ियां किसानों के लिए लगा दी हैं। राजपुरा के अस्पताल के इंचार्ज के तौर पर मैंने डॉ चरणजीत चन्नी की ड्यूटी लगाई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर पटियाला में रहेंगे, जबकि डॉ बलजीत कौर की ड्यूटी खनौरी में लगाई गई है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Sandeshkhali Case: शाहजहां शेख गिरफ्तार नहीं हुआ तो नर्क हो जाएगी जिंदगी, दहशत में संदेशखाली की महिलाएं