Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नए साल के तीसरे दिन वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Advertiesment
हमें फॉलो करें Chief Minister Yogi Adityanath

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वाराणसी (उप्र) , रविवार, 4 जनवरी 2026 (00:23 IST)
- मुख्यमंत्री योगी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाज़िरी
- योगी ने 'काशी कोतवाल' के दर पर भी झुकाया शीश
- मुख्यमंत्री ने बाबा के भक्तों का किया अभिवादन
Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए साल के तीसरे दिन वाराणसी पहुंचे। 2 दिवसीय दौरे के पहले दिन शनिवार को उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आदि योगी के दर्शन किए। बाबा के गर्भगृह में जाकर उन्होंने विधिविधान से पूजा कर लोककल्याण की कामना की। 
 
मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल के चरणों में भी लगाई हाजिरी
समीक्षा बैठक के उपरांत सीएम व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने ‘काशी कोतवाल’ बाबा काल भैरव की विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के सुखी-समृद्ध जीवन की कामना की। 
 
मुख्यमंत्री ने बाबा के भक्तों का किया अभिवादन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखकर बाबा के भक्तों ने हर-हर महादेव का जयकारा लगा उनका अभिनंदन किया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेनेजुएला पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- अब हम चलाएंगे देश, सैन्य कार्रवाई को बताया शानदार