Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तरप्रदेश के लिए योगी आदित्यनाथ का यह है 'एक्शन प्लान'?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Uttar Pradesh
, रविवार, 19 मार्च 2017 (19:29 IST)
लखनऊ। दोपहर में योगी नाथ ने उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की शपथ ली और देर शाम संक्षिप्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। योगी नाथ ने प्रेस से बातचीत करने के पूर्व मंत्रिमंडल के सदस्यों से चाय पर चर्चा की। उन्होंने दो केबिनेट मंत्रियों श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थनाथ सिंह को प्रदेश में भाजपा का प्रवक्ता नियुक्त किया है। आगे से यही दो लोग सरकार की जानकारी के बारे प्रेस को बताएंगे। 
मुख्यमंत्री योगी नाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद केबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उप्र में जो परिवर्तन का जनादेश दिया गया है, उसके सकारात्मक परिणाम शीघ्र देखने को मिलेंगे। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने निदेँश दिए हैं कि जितने भी भाजपा के नेता हैं, उन्हें नसीहत दी है कि वे अनाप-शनाप बयानबाजी से बचे। सभी मंत्रियों को अगले 15 दिनों के भीतर अपनी चल और अचल संपत्ति घोषित करनी होगी। 
 
शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिला है। हम विकास और सुरक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। राज्य में पानी, बिजली, सड़क हमारी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। आज योगी नाथ मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने वालों में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी चेतन चौहान भी शामिल थे। (वेबदुनिया न्यूज) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लखनऊ में सीएम योगी आदित्य नाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस (लाइव)