Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बच्ची के बलात्कारी और उसके भाई को यातनाएं देने वाला गिरफ्तार

हमें फॉलो करें बच्ची के बलात्कारी और उसके भाई को यातनाएं देने वाला गिरफ्तार
, शुक्रवार, 22 जुलाई 2016 (16:51 IST)
पालघर (महाराष्ट्र)। 5 साल की एक बच्ची के साथ दो व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर  बलात्कार करने और उसके एक साल के भाई को यातनाएं देने की घटना के करीब 
4 महीने  बाद राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बोइसर पुलिस थाने के निरीक्षक केएस हेगाजे ने शुक्रवार को बताया कि 29 मार्च को जिले के  बोइसर इलाके में दो व्यक्ति एक घर में घुसे और अपने माता-पिता से साथ  सो रहे दोनों बच्चों  को उठा ले गए।
 
उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों ने बाद में बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने  बच्चे के कान और उसके निजी अंगों को भी जख्मी कर दिया। इसके बाद 
 
आरोपी मौके से  फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि श्रमिक के तौर पर काम करने वाले माता-पिता को  बिलखते बच्चे घर से कुछ दूरी पर मिले।
 
उन्होंने कहा कि घटना के बाद विशेष पुलिस दल गठित किए गए थे और उन्होंने गुप्त सूचना  के आधार पर एक आरोपी को पिछले हफ्ते राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार 
 
किया था। बाद में  उसे यहां लाया गया। उसकी पहचान अनिल उर्फ काला जालिम शेख (20) के तौर पर हुई है।
 
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अन्य  आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। आरोपी 
 
नशेड़ी है और डलिया  बनाता था और पीड़िता के घर के पास ही बेचता था। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सहकारी बैंकों को राष्ट्रीयकृत बैंक में बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं