Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चित्रकूट में फिरौती के लिए युवक की हत्या, शव कुएं से बरामद

हमें फॉलो करें चित्रकूट में फिरौती के लिए युवक की हत्या, शव कुएं से बरामद
, रविवार, 27 मई 2018 (10:23 IST)
चित्रकूट। उत्तरप्रदेश में चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र में फिरौती के लिए एक युवक की हत्या कर दी गई जिसका शव कुएं से बरामद किया गया है।
 
 
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि सरैंया निवासी 18 वर्षीय संजीव गुप्ता 18 मई से लापता था। काफी तलाश के बाद जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने 20 मई को मानिकपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बदमाश ने परिजनों से फिरौती की मांग की। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए पता लगाया तो फोन उसी गांव के वीरेन्द्र द्वारा किया गया था।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार शाम वीरेन्द्र को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कुएं से संजीव का शव बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि फिरौती के लिए संजीव का अपहरण किया गया था लेकिन फिरौती नहीं मिलने पर उसकी हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया। पकड़े गए हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, जा‍निए 11 हजार करोड़ से बने स्मार्ट हाईवे की 10 खास बातें