Publish Date: Wed, 07 Dec 2016 (08:44 IST)
Updated Date: Wed, 07 Dec 2016 (19:25 IST)
चेन्नई। वयोवृद्ध पत्रकार, राज्यसभा के पूर्व सदस्य एवं राजनीतिक टीकाकार चो रामास्वामी (82) का बीमारी के कारण बुधवार को यहां निधन हो गया।
चो रामास्वामी और नरेन्द्र मोदी का फाइल फोटो
रामास्वामी के परिवार के निकटवर्ती सूत्रों ने बताया कि चो के नाम से पुकारे जाने वाले रामास्वामी बीमार थे और उन्होंने आज सुबह अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी है।
रामास्वामी तुगलक पत्रिका के संस्थापक संपादक थे और उन्हें व्यंग्यकार के रूप में जाना जाता था। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय भी किया और उन्होंने रजनीकांत एवं कमल हासन जैसे कई शीर्ष अभिनेताओं के साथ काम किया। (भाषा)