Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

औरंगाबाद में सीआईएसएफ जवान ने चार साथियों की गोली मारी

हमें फॉलो करें औरंगाबाद में सीआईएसएफ जवान ने चार साथियों की गोली मारी
औरंगाबाद , गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (19:01 IST)
औरंगाबाद। बिहार में औरंगाबाद जिले के नरारीखुर्द थाना के नवीनगर पॉवर जेनरेटिंग कंपनी में गुरुवार को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान ने अपने ही चार साथियों की गोलीमार कर हत्या कर दी।
 
पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश ने यहां बताया कि नवीनगर पॉवर जेनरेटिंग कंपनी की सुरक्षा के लिए तैनात बल के जवान बलवीरसिंह ने गोलीबारी की जिसमें बल के जवान बच्चा शर्मा और एएन गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीएस राम तथा अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों जवानों की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। 
 
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जवान बलवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया यह लगता है कि सिंह का अपने साथियों के साथ आंतरिक विवाद था। हालांकि उन्होंने इस संबंध में विस्तार से फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लियोनेल मैसी के गोल से बार्सिलोना क्वार्टर फाइनल में