Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिमाचल में फटे बादल, NDRF ने 50 से अधिक लोगों को बचाया

हमें फॉलो करें हिमाचल में फटे बादल, NDRF ने 50 से अधिक लोगों को बचाया
, शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 (14:39 IST)
Himachal rain : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने के बाद 50 से अधिक फंसे हुए लोगों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने बचा लिया।
 
शेहनु गोउनी गांव में गुरुवार को बादल फटने की घटना हुई थी जिससे कई जगहों पर भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो गईं। एनडीआरएफ का एक दल 15 किलोमीटर पैदल चलकर फंसे हुए लोगों को बचाने पहुंचा और 15 बच्चों समेत सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
 
बारिश से संबंधित एक अन्य घटना में, बलाद नदी में पानी के तेज प्रवाह के कारण औद्योगिक बद्दी क्षेत्र और पिंजौर को जोड़ने वाला बद्दी स्थित मारनवाला पुल शुक्रवार को गिर पड़ा। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
 
बद्दी के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने कहा कि मारनवाला पुल बह गया है और यातायात को कालका-कालूझंडा-बरोटीवाला मार्ग पर मोड़ा गया है। 
 
हिमाचल प्रदेश में 24 जून से हुई मानसून की शुरुआत से 24 अगस्त तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 242 लोगों की जान चली गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को अकेले 2,829 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। राज्य में भारी बारिश के कारण 709 सड़कें बंद हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बहस के बाद अमेरिका में बढ़ी विवेक रामास्वामी की लोकप्रियता, जुटाया 4,50,000 डॉलर का फंड