Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार गुरुवार को, कौन-कौन बनेंगे मंत्री?

हमें फॉलो करें हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार गुरुवार को, कौन-कौन बनेंगे मंत्री?
, बुधवार, 13 नवंबर 2019 (23:05 IST)
चंडीगढ़। मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का पहला विस्तार गुरुवार को किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि जजपा को दो मंत्री पद मिलने की संभावना है। एक या दो निर्दलीय विधायकों को भी मंत्रिमंडल में लिया जा सकता है। भाजपा के छह मंत्री हो सकते हैं।
 
दुष्यंत चौटाला ने यहां मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की थी। चौटाला ने खट्टर के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा था कि मुख्यमंत्री के साथ विभागों के आवंटन पर भी चर्चा हुई।
 
भाजपा की ओर से छह बार के विधायक अनिल विज, कुंवर पाल, सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा, दीपक मंगला, घनश्याम सराफ, बनवारी लाल और कमल गुप्ता मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं।
 
जजपा की ओर से राम कुमार गौतम, ईश्वर सिंह या अनूप धानक मंत्री बनाये जा सकते हैं। निर्दलीय विधायकों रणजीत सिंह चौटाला और बलराज कुंडू को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
 
खट्टर (65) ने 27 अक्टूबर को दूसरे कार्यकाल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी जबकि जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। मौजूदा मंत्रिमंडल में केवल यही दो सदस्य हैं।
 
राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 40 सीटें मिली थी जबकि जजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 31 सीटों पर विजय हासिल की थी जबकि इनेलो और हरियाणा लोकहित पार्टी को एक-एक सीट मिली थी। भाजपा ने राज्य में जजपा की मदद से सरकार बनाई थी। सात निर्दलीय भी सरकार का समर्थन कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Maharashtra में सरकार पर असमंजस बरकरार, कांग्रेस अब भी 'मौन', Top 20 खबर