Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली एयरपोर्ट पर 11 करोड़ रुपए की कोकीन जब्‍त, विदेशी महिला गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली एयरपोर्ट पर 11 करोड़ रुपए की कोकीन जब्‍त, विदेशी महिला गिरफ्तार
, रविवार, 25 जून 2023 (19:55 IST)
नई दिल्ली। गिनी-बिसाऊ की एक महिला को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 11 करोड़ रुपए मूल्य की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला ने मादक पदार्थ युक्त 59 कैप्सूल निगल लिए थे।18 जून को इथियोपिया के अदीस अबाबा से आने के बाद महिला यात्री को हवाई अड्डे पर रोका गया था।
 
सीमा शुल्क विभाग ने रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, 18 जून को इथियोपिया के अदीस अबाबा से आने के बाद यात्री को हवाई अड्डे पर रोका गया था। इसमें कहा गया है कि जांच के दौरान पता चला कि उसने मादक पदार्थ युक्त 59 कैप्सूल निगल लिए थे।

यात्री को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उससे कैप्सूल उगलवाए गए, जिनमें से 724 ग्राम कोकीन मिली। बयान में कहा गया है कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोकीन जब्त कर ली गई है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update : दिल्ली पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, IMD ने बताया किन-किन राज्यों में होगी बारिश