सोना तस्करी मामले में बढ़ी एक्ट्रेस रान्या राव की मुश्किलें, COFEPOSA के तहत मामला
रान्या राव को 3 मार्च को 14.2 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
Actress Ranya Rao news in hindi : कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव पर सोने की तस्करी के मामले में विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम (COFEPOSA) अधिनियम, 1974 के तहत आरोप लगाए गए हैं। इस अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने से उसे कम से कम एक साल तक जमानत नहीं मिल पाएगी।
रान्या ने कहा कि वह वर्तमान में बेंगलुरु केंद्रीय कारागार में बंद है। रान्या राव के अलावा दो अन्य आरोपी तरुण राजू और साहिल सकारिया जैन के खिलाफ भी सीओएफईपीओएसए अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि उसे अवैध गतिविधियों को फिर से शुरू करने से रोकने के लिए यह कदम उठाना आवश्यक था।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के. रामचंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या राव को 3 मार्च को 12.56 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 14.2 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
कौन है रान्या राव : 33 वर्षीय कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव कर्नाटक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रामचंद्र राव की सौतेली बेटी है। उसका जन्म चिकमंगलुर में हुआ। बेंगलुरु से इंजिनियरिंग की पढ़ाई कर रही राम्या एक्टिंग के शौक के चलते मुंबई आ गई। यह उसने किशोर नमित कपूर एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग का कोर्स किया।
2014 में माणिक्या फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली रान्या ने कई फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें इस इंडस्ट्री में कुछ खास सफलता नहीं मिली। 2017 में उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।
edited by : Nrapendra Gupta