Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update : पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का कहर, 3 डिग्री के साथ नारनौल सबसे ठंडा

हमें फॉलो करें Weather Update : पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का कहर, 3 डिग्री के साथ नारनौल सबसे ठंडा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

चंडीगढ़ , शनिवार, 13 जनवरी 2024 (18:28 IST)
Cold wave continues in Punjab and Haryana : पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है और कई स्थानों पर पारा गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहा।हरियाणा में नारनौल 3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शनिवार को सबसे ठंडा स्थान रहा।
 
यहां मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में नारनौल तीन डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शनिवार को सबसे ठंडा स्थान रहा। अंबाला में भी ठंड की स्थिति बनी रही और यहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।
 
हिसार में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4, 3.5 और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में भी ठंड की स्थिति से कोई राहत नहीं मिली। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.2, 4.9 और 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 6.6 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 4.5 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में पांच डिग्री सेल्सियस और एसबीएस नगर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा चुनाव से पहले फर्स्ट टाइम वोटर्स को जोड़ेगी BJP, पीएम मोदी 50 लाख नव मतदाता को करेंगे संबोधित