Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन, गुर्जर आंदोलन का थे बड़ा चेहरा

Advertiesment
Rajasthan
जयपुर। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का गुरुवार को निधन हो गया। बैंसला कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
 
भारतीय सेना में कर्नल रहे किरोड़ी लाल बैंसला के नेतृत्व में 2007 में आरक्षण के लिए राजस्थान में गुर्जरों ने बड़ा आंदोलन किया था। हालांकि वह भाजपा में शामिल हो गए।
 
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने गुर्जर नेता के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, 'कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन का समाचार दुखद है। समाज सुधार एवं समाज को संगठित करने में आपका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।'
 
विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बैंसला का निधन गुर्जर समाज और उनके खुद के लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा कि हमारे गुर्जर गांधी चले गए, इससे बड़ा दुख गुर्जर समाज के लिए हो नहीं सकता।
 
कर्नल बैंसला से जुड़े रहे शैलेंद्र सिंह धाभाई ने इसे गुर्जर समाज के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया। उन्होंने कहा कि बैंसला ने पिछड़े वर्ग व गुर्जर समाज के लिए चेतना जगाने का काम किया। हमेशा उनके मन में गुर्जर समाज के भले की चिंता रहती थी और वह बहुत ही दृढ़ निश्चयी (व्यक्ति) थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या आपके पास भी क्रिप्टो करेंसी, जानिए कितना लगेगा टैक्स?