Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस के पूर्व विधायक और अभिनेता भाजपा में शामिल

हमें फॉलो करें कांग्रेस के पूर्व विधायक और अभिनेता भाजपा में शामिल
मुंबई , सोमवार, 23 जनवरी 2017 (11:34 IST)
मुंबई। कांग्रेस के पूर्व विधायक कृष्ण हेगड़े और बॉलीवुड अभिनेता दलिप ताहिल 21 फरवरी को होने वाले बीएमसी चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हो गए।

 
दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास वर्षा में रविवार देर रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे की उपस्थिति में दोनों भाजपा में शामिल हुए। 
 
कांग्रेस का साथ छोड़ने के बारे में पूछने पर हेगड़े ने कहा कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम का तानाशाही व्यवहार उनके इस फैसले के लिए जिम्मेदार है। विले पार्ले विधानसभा सीट से विधायक रहे हेगड़े ने कहा कि मैंने पार्टी नेतृत्व को बताने का प्रयास किया कि निरुपम किस प्रकार दल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, हालांकि मेरे अनुरोध पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
 
उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस को मानने वाले अपने परिवार की दूसरी पीढ़ी से हूं। निरुपम ने पार्टी को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बीएमसी चुनाव में कुल 227 में से 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप ने नेतन्याहू को अमेरिका आमंत्रित किया, इसराइली नेता ने स्वीकारा न्योता