Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

...तो कांग्रेस करेगी गुजरात में किसानों का कर्ज माफ

हमें फॉलो करें ...तो कांग्रेस करेगी गुजरात में किसानों का कर्ज माफ
, शनिवार, 8 अप्रैल 2017 (23:41 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया अगर इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव के बाद अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य में किसानों का कर्ज माफ कर देगी।
        
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी ने आज कहा कि गुजरात में लंबे समय से सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी किसानों के प्रति उपेक्षा का भाव दिखाती रही है। केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रग सरकार ने किसानों का 72000 करोड का ॠण माफ कर दिया था।
           
उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर सीधा निशान साधते हुए कहा कि गुजरात सरकार ने किसानों को उनकी फसल की सही कीमत नहीं दी। अधिकतम समर्थन मूल्य की केवल घोषणा भर की जाती है। यहां किसानों की समृद्धि का झूठा दावा भाजपा करती रही है। खेती-बाड़ी की उपज पर भी पांच प्रतिशत का कर लिया जा रहा है। 
 
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के गृहनगर राजकोट में कल दो किसानों की मौत हो गई। पिछले तीन साल में 1483 किसानों के आत्महत्या करने की बात राज्य सरकार ने विधानसभा में स्वीकार की थी। उद्योगों की तुलना में किसानों को 27 प्रतिशत कम बिजली दी जा रही है। खाद पर वैट और अन्य करों के कारण किसान त्रस्त हैं।
    
सोलंकी ने कहा कि विसावदर में की गई घोषणा के अनुरूप अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो किसानों का ॠण माफ कर दिया जाएगा। इस बात का समावेश पार्टी के आगामी चुनावी घोषणा पत्र में भी किया जाएगा। कांग्रेस की प्राथमिकता किसान ही रहेंगे और पार्टी किसानों को उनके उपज के लिए अधिकतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए भी कटिबद्ध है। (वार्ता)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आसाराम के बेटे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर की यह मांग