Publish Date: Tue, 04 Jun 2019 (16:03 IST)
Updated Date: Tue, 04 Jun 2019 (16:18 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में पूर्व नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंगलवार को निचले सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। यह घटनाक्रम इन खबरों के दरमियान हुआ कि राधाकृष्ण विखे पाटिल कुछ कांग्रेस विधायकों के संग भाजपा में शामिल हो सकते हैं और उन्हें देवेंद्र फडणवीस नीत सरकार में शामिल किया जाएगा।
राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गए थे। वे अहमदनगर लोकसभा सीट से 2.81 लाख वोटों से जीते हैं।
राधाकृष्ण विखे पाटिल ने अपने बेटे के भाजपा में शामिल होने के बाद मार्च में विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस नेता ने विधायक के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे को उनके दफ्तर में अपना इस्तीफा सौंपा।