Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मणिपुर में कांग्रेस को झटका, एक और विधायक भाजपा में शामिल

Advertiesment
Congress MLA
इम्फाल। मणिपुर में कांग्रेस को उस समय एक और झटका लगा जब कांग्रेस के विधायक गिनसुआनहाउ सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार है।
 
राज्य भाजपा कार्यालय में सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान गिनसुआनहाउ ने कहा, 'मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा में शामिल हो गया हूं।' यहां पार्टी में उनका स्वागत मुख्यमंत्री नोंगथेमबाम बिरेन सिंह और मणिपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. भावनंद सिंह ने किया।
 
हाल में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में गिनसुआनहाउ चूड़ाचांदपुर जिले के सिंगहट (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे।
 
मणिपुर की 60 विस सीटों में से कांग्रेस को 28 सीटें मिली थी जबकि भाजपा को 21 सीटें मिली थी और उसने अन्य पार्टियों के विधायकों की मदद से सरकार का गठन कर लिया था। (भाषा) 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

समुद्र में फंसी नौका, नौसेना ने बचाई चार की जान