Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Karnataka Election : कर्नाटक में कांग्रेस ने तेज किया प्रचार अभियान, भाजपा के खिलाफ शुरू किया 'पोस्टर युद्ध'

हमें फॉलो करें Karnataka Election : कर्नाटक में कांग्रेस ने तेज किया प्रचार अभियान, भाजपा के खिलाफ शुरू किया 'पोस्टर युद्ध'
, शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (13:34 IST)
बेंगलुरु। कांग्रेस ने कर्नाटक में अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज करते हुए शनिवार को बेंगलुरु और दक्षिण कन्नड़ जिलों में भारतीय जनता पार्टी के पोस्टर पर 'कीवी मेले हूवा' (कान पर फूल) चिपकाकर भाजपा के खिलाफ 'पोस्टर युद्ध' शुरू कर दिया।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब कांग्रेस के विधायकों ने सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं करने के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए एक दिन पहले विधानसभा के अंदर अपने कानों पर फूल लगाए थे।

कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पार्टी ने अब सड़कों पर उतरकर ‘कीवी मेले हूवा’ अभियान तेज कर दिया है। उसने कहा, आज सुबह बेंगलुरु शहर और मंगलोर के कई हिस्सों में 'कीवी मेले हूवा' के पोस्टर भाजपा की 'अचीवमेंट वॉल' (उपलब्धि दीवार) पेंटिंग और पोस्टर के ऊपर देखे जा सकते हैं।

बयान में कहा गया है कि कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर 2018 के अपने घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत वादों को पूरा करने में विफल रहने और 2022-2023 के बजट के आवंटित धन का केवल 56 प्रतिशत उपयोग करने के लिए शुक्रवार को सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा था।

इसमें कहा गया है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और अन्य पार्टी विधायकों ने अपने कानों पर फूल रखकर यह बात उजागर की कि भाजपा लोगों को 'फूल' (मूर्ख) बना रही है। 'कीवी मेले हूवा' एक पर्चा है जिसे भाजपा के पोस्टरों पर चिपकाया गया है जिसमें कान पर फूल लगा हुआ है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LinkedIn पर कैसे करें अपनी Personal Branding?