Publish Date: Mon, 06 Feb 2017 (13:31 IST)
Updated Date: Mon, 06 Feb 2017 (13:35 IST)
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नक्सल प्रभावित सिहावा थाना में पदस्थ एक आरक्षक ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
सिहावा थाना प्रभारी नारायण ओटी ने बताया कि आरक्षक सौरभ गुप्ता (36) ने रविवार देर रात 11.30 बजे पर्यटन भवन के सामने अपनी राइफल से खुदकुशी कर ली। इस भवन में नक्सल उन्मूलन के लिए तैनात दस्ते के जवान रहते हैं। गोली की आवाज सुनकर जवानों ने बाहर निकलकर देखा तो आरक्षक लहूलुहान पड़ा था।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरक्षक मूल रूप से मठपारा जिला कवर्धा का निवासी था। शुरुआती जानकारी में आत्महत्या की वजह नहीं पता चल पाई है। (वार्ता)