Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भ्रष्टाचार के आरोपों में भाजपा पार्षद गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Corruption
, बुधवार, 9 नवंबर 2016 (17:34 IST)
कोटा (राजस्थान)। भाजपा की एक स्थानीय पार्षद और उसके पति को भ्रष्टाचार के आरोपों में बुधवार को यहां उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।
 
स्थानीय नगर पालिका बोर्ड की अध्यक्ष पिंकी साहू के पति जितेन्द्र साहू को घूस लेने के आरोप में बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ घंटों के बाद इस पूरे मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में पिंकी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
बरन के सर्कल इंचार्ज (सीआई) एसीबी नीरज गुप्ता ने बताया कि भूमि रूपांतरण के लिए आवेदन करने वाले राजमल सोनी से साहू (29) ने 15 लाख रुपए की घूस मांगी थी। सोनी एक आवासीय कॉलोनी बनाने की योजना बना रहा था। इस पूरे मामले में उसकी भूमिका काफी संदिग्ध रही, क्योंकि उसने सोनी को अपने पति से मिलने की सलाह दी थी।
 
उन्होंने बताया कि पिंकी ने सोनी से कहा था कि उसके पति उसका पूरा काम देखते हैं। पिंकी की संदिग्ध संलिप्तता को लेकर एक जांच की जा रही है। 1-1 लाख की किस्त में साहू पहले ही 2 लाख रुपए ले चुका था और वह शेष राशि लेते समय पकड़ा गया।
 
गुप्ता ने बताया कि सोनी ने 2 महीने पहले एसीबी को बताया था। बुधवार को आखिरकार जाल बिछाया गया। आरोपी जिस समय घूस ले रहा था उस समय उसे रंगेहाथों पकड़ लिया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

100 के नोट के लिए मुंबईवासी परेशान