Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नवरात्रि में दोमुंह वाले विचित्र बछड़े का जन्म, 'अवतार' मान पूजा भी शुरू हो गई...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Odisha
, बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (13:00 IST)
भुवनेश्वर। हालांकि भारत में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। दरअसल, ओडिशा के नबरंगपुर जिले में गाय ने 2 मुंह वाले विचित्र बछड़े को जन्म दिया है। इस बछड़े की लोगों ने देवी दुर्गा का 'अवतार' मानकर पूजा भी शुरू कर दी।  
 
नबरंगपुर जिले के कुमुली पंचायत के अंतर्गत बीजापुर गांव के धनीराम की गाय ने इस विचित्र बछड़े को जन्म दिया है। इस बछड़े के दो मुंह एवं 3 आंखें हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस बछड़े के जन्म की जानकारी के आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई और लोगों ने इसे अवतार मानकर पूजा शुरू कर दी। 
बताया जा रहा है कि चूंकि इस बछड़े का जन्म नवरात्रि के दौरान जन्म हुआ है, इसलिए इसे देवी का अवतार मानकर इसकी लोग पूजा कर रहे हैं। किसान धनीराम ने ये यह गाय दो साल पहले ही खरीदी थी। रिपोर्ट्‍स के मुताबिक धनीराम ने बताया कि बछड़े को गाय का दूध पीने में काफी दिक्कत होती है। अत: उसे बाहर का दूध खरीदकर पिलाते हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवसेना की मोदी सरकार को चेतावनी, भारत के लिए खतरा उत्पन्न कर सकते हैं चीन और पाकिस्तान