Publish Date: Thu, 23 Jul 2015 (09:22 IST)
Updated Date: Thu, 23 Jul 2015 (09:28 IST)
मुंबई। डांस रिएल्टी शो नच बलिए के दो प्रस्तोताओं से फिरौती की रकम मांगने वाले एक व्यक्ति को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अमित बारीक (32) के तौर पर की गई है। उसे अपराध शाखा के फिरौती रोधी प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने ओशिवरा से 15 लाख रुपए स्वीकार करने के दौरान गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार बारीक ने टीवी शो ‘नच बलिए’ के प्रस्तोता रित्विक धंजानी और करन पटेल का आपत्तिजनक तरीके से कुछ नेताओं का ऑफ स्क्रीन नकल उतारते कैमरे में कैद कर लिया था। उसके बाद उसने आरे कॉलोनी थाने में उनके खिलाफ एक मामला दर्ज करा दिया।
डीसीपी (डिटेक्शन) धनंजय कुलकर्णी ने कहा कि मामला दायर करने के बाद बारीक ने दोनों को धमकी देनी शुरू कर दी कि अगर उन्होंने उसे 25 लाख रुपए नहीं दिए तो वह मीडिया को वीडियो जारी कर देगा। (भाषा)