Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिला कांस्टेबल के खाते में आए 99 करोड़ 99 लाख...

हमें फॉलो करें महिला कांस्टेबल के खाते में आए 99 करोड़ 99 लाख...
, शुक्रवार, 16 दिसंबर 2016 (19:16 IST)
अंशुल तिवारी 
 
नोटबंदी के फैसले के बाद एक ओर आयकर विभाग जगह-जगह दबिश देकर बड़ी मात्रा में रकम बरामद कर रहा है। वहीं दूसरी ओर ऐसे भी मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें बैंक खातों में लाखों-करोड़ों रुपए की रकम जमा हुई है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सामने आया है।
उत्तर प्रदेेश  के मैनपुरी में तैनात है महिला कांस्टेबल : यूपी पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल के उस वक्त होश उड़ गए, जब उसे पता चला कि उसके खाते में 99 करोड़ 99 लाख रुपए आ गए है। इतनी बड़ी रकम आखिर आई कहां से? और किसने इस रकम को उसके खाते में जमा कराया? ऐसे सवालों से महिला कांस्टेबल परेशान है।
 
फिलहाल महिला कांस्टेबल ने बैंक कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस के आला अफसरों को मामले की जानकारी दे दी है। इसके अलावा उसने खाते में आए रुपयों की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी फैक्स के जरिए दे दी है।
 
यूपी के ही आगरा जिले की रहने वाली महिला पुलिस कांस्टेबल रेखा राजोरिया वर्तमान में मैनपुरी जिले की दंगा दमन दल टीम की सदस्य है। रेखा का आगरा के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में खाता है। 
 
तीन दिन पहले रेखा राजोरिया को जानकारी हुई कि उसके खाते में 99 करोड़ 99 लाख रुपए की धनराशि जमा कराई गई है। इसके बाद महिला कांस्टेबल के हाथ पांव फूल गए, वह इस बात को लेकर पिछले 3 दिनों से परेशान है।
 
रेखा ने बैंक अधिकारियों के साथ-साथ अपने विभागीय अधिकारियों को भी इस बात की जानकारी दे दी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी फैक्स कर जानकारी दे दी गई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस साल 163 आतंकवादी मार गिराए