Publish Date: Sat, 03 Oct 2015 (14:56 IST)
Updated Date: Sat, 03 Oct 2015 (15:04 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दादरी में गाय को लेकर साम्प्रदायिक माहौल खराब हो चुका है। वहीं लखनऊ में गंगा-जमुना तहजीब की एक तस्वीर सामने आई है।
लखनऊ में एक मुस्लिम युवक मोहम्मद जकी ने गाय की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। राजधानी के ऐशबाग स्थित भारत बक्कल मील के पास खुले गहरे कुएं में एक गाय पानी-पीने के चक्कर में गिर गई, जिसमें कोई भी बचाने आगे नहीं आ रहा था।
जब एक मुस्लिम नौजवान गाय को बचाने आगे आया, तो लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और कहा कि इसमें जान का खतरा है। क्योंकि कुआं गहरा है और गाय को निकलने में आपकी जान भी जा सकती है।
मुस्लिम नौजवान ने वहां मौजूद लोगों की बात को अनसूना कर गाय को बचाने के लिए क्रेन के सहारे गहरे कुएं में उतर गया और आखिर बड़ी बहादुरी के साथ गाय को सही सलामत बाहर निकाल लाया।