Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दलाई लामा ने रद्द की सिक्किम की प्रस्तावित यात्रा

Advertiesment
Dalai Lama
गंगटोक। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने सिक्किम की अगले महीने की अपनी प्रस्तावित यात्रा को डॉक्टरों की सलाह पर रद्द कर दिया है। चिकित्सकों ने दलाई लामा को उनकी बढ़ती उम्र के मद्देनजर यात्रा को रद्द करने की सलाह दी थी।


दलाई लामा के कार्यालय में सचिव तेंजिन तकल्हा ने सिक्किम में धर्म मामलों के सचिव सामतेन डोल्मा को किए एक मेल में गुरुवार को कहा कि धार्मिक नेता की 20 से 29 मार्च तक सिक्किम की प्रस्तावित यात्रा को रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दलाई लामा के डॉक्टरों ने उन्हें अपनी यात्रा को रद्द करने की सलाह दी थी। 82 वर्षीय बौद्ध धार्मिक नेता देश के विभिन्न हिस्सों की 2 महीने की यात्रा के बाद गत 31 जनवरी को धर्मशाला लौटे थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेघालय चुनाव : भाजपा ने जारी की पहली सूची