Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश के Real Hero, सुरक्षा बल के जवान ने गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल, देखें वीडियो

Advertiesment
हमें फॉलो करें देश के Real Hero, सुरक्षा बल के जवान ने गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल, देखें वीडियो
, गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (16:58 IST)
हमारे देश के जवान देश की रक्षा के साथ हर हिन्दुस्तानी की मदद के लिए भी तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो नक्सली प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा से सामने आया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
 
एक जवान ग्रामीणों की सहायता से एक गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर अस्पताल ले जा रहा है। लोग इस जवान की खूब तारीफ कर रहे हैं।
 
खबरों के अनुसार गर्भवती महिला को जल्द अस्पताल पहुंचाना बेहद आवश्यक था, लेकिन वहां पर ऐसी कोई सुविधा मौजूद नहीं थी, जिसकी मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया जाता।
ऐसे समय में जिला रिजर्व गार्ड बल का एक जवान मसीहा बनकर सामने आया और खुद खाट को कंधे पर उठाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। खबरों के मुताबिक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिंसाग्रस्त खरगोन में आज कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील