Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी, फिरौती में मांगे 50 लाख

हमें फॉलो करें आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी, फिरौती में मांगे 50 लाख
मुंबई , गुरुवार, 2 मार्च 2017 (10:42 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट को धमकी मिली है कि अगर वो फिरौती की मांग को पूरी नहीं करते हैं तो उनकी बेटी और मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट को जान से मार दिया जाएगा। सुत्रों के अनुसार फिरौती में 50 लाख रुपए की मांग की गई है। 
 
महेश भट्ट ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच में शिकायत की है। पुलिस ने इस संबंध में धारा 387 के तहत केस दर्ज कर किया है। इस धमकी के बाद आलिया भट्ट की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 
बताया जा रहा है कि महेश के व्हाट्सअप नंबर पर उत्तर प्रदेश से किसी शख्स ने फोन और मैसेज के जरिए धमकी दी है। इस धमकी में कहा गया है कि वो पचास लाख रुपए दो नहीं तो उनकी बेटी आलिया भट्ट और पत्नी सोनी राजदान को मार दिया जाएगा। महेश भट्ट ने खुद  ट्वीट करके ये जानकारी दी है।
 
खबर के मुताबिक आरोपी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई और यूपी पुलिस ने आरोपी के फोन को ट्रेस करके पकड़ा गया। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल ने नहीं कही थी यह बात, फंस गए मोदी...