Publish Date: Thu, 28 Sep 2017 (17:20 IST)
Updated Date: Thu, 28 Sep 2017 (17:22 IST)
मुरादाबाद। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में करीब 7500 किसानों को फसल ऋणमोचन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसका मकसद किसानों की मदद कर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार एवं कृषि कार्य को बढ़ावा देना है।
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेन्द्र सिंह और पंचायती राज राज्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बुधवार को एक शिविर में फसल ऋणमोचन योजना के तहत लगभग 7,500 पात्र किसानों को 60 करोड़ रुपए के फसल ऋणमोचन प्रमाण पत्रों का वितरण सांकेतिक रूप से किया।
गौरतलब है कि मुरादाबाद में फसल ऋणमोचन योजना के अंतर्गत पहले चरण में 23,544 पात्र किसानों को फसली ऋणमोचन किया गया है। इस मौके पर सिंह कहा कि फसल ऋण मोचन योजना लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए एक वरदान है। इसका मकसद किसानों की मदद कर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार एवं कृषि कार्य को बढ़ावा देना है। (वार्ता)