Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुश्किल में कपिल मिश्रा, मानहानि का मुकदमा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kapil Mishra
नई दिल्ली , शुक्रवार, 19 मई 2017 (14:51 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने अपने पूर्व मंत्रिमंडल सहयोगी कपिल मिश्रा और भाजपा-अकाली विधायक मनजिंदरसिंह सिरसा पर शुक्रवार को मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है।
 
जैन ने यह मामला तीस हजारी अदालत में मिश्रा के उन पर भ्रष्टाचार के झूठे और निराधार आरोपों को लेकर दर्ज किया है। मिश्रा को इन आरोपों के बाद मंत्रिमंडल से हटाने के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) से निलंबित कर दिया गया था।
 
मिश्रा ने यह आरोप लगाया था कि जैन द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो करोड़ रुपए देते हुए देखा था। इसके बाद मिश्रा पर कार्रवाई करते हुए 6 मई को उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया गया था। पूर्व मंत्री ने इस मामले के संबंध में दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से भी शिकायत की थी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रूस के साथ कुडनकुलम करार होगा : भारत