Publish Date: Tue, 23 Nov 2021 (08:36 IST)
Updated Date: Tue, 23 Nov 2021 (09:03 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में एक ASI को 4 लोगों को सड़क पर शराब पीने से रोकना खासा महंगा पड़ गया। शराबियों ने उनकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मीडिया खबरों के अनुसार, यह घटना शनिवार रात को उस समय हुई जब एएसआई राजपाल सिंह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक कार में चार युवकों को शराब पीते देखा। राजपाल युवकों को खुलेआम शराब पीने से मना किया।
इतना सुनते ही चारों युवक एएसआई से गाली गलौज करने लगे। देखते हुए देखते युवकों ने एएसआई के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया।