Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से बरखा सिंह का इस्तीफा

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से बरखा सिंह का इस्तीफा
नई दिल्ली , गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 (15:41 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में एमसीडी चुनावों से पहले कांग्रेस को उस समय करारा झटका लगा जब दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 
 
बरखा सिंह ने गुरुवार को अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज दिया। बताया जाता है कि बरखा ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया है।
 
बरखा ने अजय माकन और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला सुरक्षा का मुद्दा काफी जोरों शोरों से उठाती है, लेकिन उसकी कथनी और करनी में काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि एक साल पहले मेरे साथ बदतमीजी हुई थी, जिसकी शिकायत मैंने सोनिया गांधी से भी की थी। लेकिन उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई थी।
 
दिल्ली के राजनीतिक हलकों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती है। 

चित्र सौजन्य : ट्विटर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी सरकार की नजर अब अखिलेश के साइकिल ट्रैक पर