sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिला ने दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर फांसी लगाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें Woman
नई दिल्ली , गुरुवार, 23 मार्च 2017 (11:49 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की खबर सुबह 8.30 बजे मिली। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर सफाई विभाग के एक कर्मचारी ने अधिकारियों को प्लेटफॉर्म नंबर 2 के आखिरी छोर पर पानी की आपूर्ति करने वाली एक पाइप के पास एक महिला के फांसी लगाए जाने की सूचना दी। 28 वर्ष की उम्र के आसपास की अज्ञात महिला ने अपने 'दुपट्टे' से कथित तौर पर फांसी लगाई थी।
 
मेट्रो और सीआईएसएफ के अधिकारी सूचना मिलने के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इस बात की जांच की जा रही है कि महिला ने कब और कैसे आत्महत्या की? उन्होंने बताया कि पुलिस मेट्रो स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात में खुला पहला गे मैरिज ब्युरो, कई समलैंगिकों को मिलाया...