Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पांच नाबालिगों ने किया दो लड़कियों का बलात्कार

Advertiesment
हमें फॉलो करें पांच नाबालिगों ने किया दो लड़कियों का बलात्कार
नई दिल्ली , शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 (10:12 IST)
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के अमन विहार क्षेत्र में हुए एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में पांच नाबालिगों ने एक किशोरी सहित दो लड़कियों का उनके पुरुष मित्रों के सामने सामूहिक बलात्कार किया।
 
पुलिस अधिकारी ने कि यह घटना गुरुवार करीब साढ़े आठ बजे मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास घटी जहां लड़कियां और उनके पुरुष मित्र घूमने गए थे।
 
अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने एक लड़की को अपने पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जिसके बाद उन्होंने उनकी पिटाई की और उनके बंधक बना लिया।
 
अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उन्होंने मेट्रो स्टेशन के पास एकांत स्थान पर 17 और 18 वर्षों की इन लड़कियों का बलात्कार किया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कावेरी विवाद: तमिलनाडु फिर बंद