Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विमान में पेशाब मामला : दिल्ली पुलिस ने एयर इंडिया के कर्मचारियों को तलब किया

हमें फॉलो करें विमान में पेशाब मामला : दिल्ली पुलिस ने एयर इंडिया के कर्मचारियों को तलब किया
, शनिवार, 7 जनवरी 2023 (10:32 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बीते साल नवंबर में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एक उड़ान में नशे में धुत एक यात्री द्वारा सहयात्री पर पेशाब किए जाने की घटना के संबंध में एयर इंडिया के कर्मचारियों को तलब किया है।

सूत्रों ने यह जानकारी दी। दरअसल, मामले में पायलट और सह-पायलट समेत एयर इंडिया के कुछ कर्मचारियों को शुक्रवार को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अब उन्हें सात जनवरी को सुबह 10.30 बजे पुलिस उपायुक्त (हवाई अड्डा) के कार्यालय में तलब किया गया है।

पुलिस ने पीड़िता द्वारा एयर इंडिया से की गई शिकायत के आधार पर बुधवार को घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसने आरोपी यात्री को पकड़ने के लिए कई टीम का गठन भी किया है।

आरोपी शंकर मिश्रा ने पिछले साल 26 नवंबर को एयर इंडिया की उड़ान में बिजनेस क्लास में नशे की हालत में बुजुर्ग महिला सहयात्री की सीट के पास जाकर उस पर पेशाब किया था। कैलिफोर्निया आधारित एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा कंपनी की भारतीय इकाई के उपाध्यक्ष मिश्रा को घटना के बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया था कि मिश्रा को पकड़ने के लिए गठित टीम मुंबई और बेंगलुरु भेजी गई हैं। अधिकारी ने कहा था कि आरोपी का कार्यालय बेंगलुरु में है और प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह घर से काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापे मार रही है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update : शिमला, मसूरी से भी ज्यादा दिल्ली में ठंड, कोहरे की वजह से 32 ट्रेनें लेट, एयरपोर्ट के लिए एडवाइजरी जारी