Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में खुले गोदाम में लगी भीषण आग

Advertiesment
Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली के टिकरीकलां इलाके में रविवार की रात एक खुले गोदाम में भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि इलाके की पीवीसी मार्केट में आग लगने के बारे में रात करीब 8 बजकर 35 मिनट पर जानकारी मिली। 
 
आग एक खुले इलाके में बने हुए गोदाम में लगी जो काफी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। अब तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। डीएफएस के निदेशक के मुताबिक आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 40 गाड़ियों के अलावा 200 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से 7 बच्चों सहित 18 लोगों की मौत, 21 घायल