Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फूड डिलेवरी बॉय से शराब जब्त, हुआ गिरफ्तार

Advertiesment
Delivery Boy
वडोदरा। गुजरात के वड़ोदरा में एक ग्राहक के लिए बीयर की कैन ले जाने के आरोप में फूड डिलिवरी चेन के लिए काम करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने राहुल सिंह महिदा के पास से बीयर के 6 डिब्बे बरामद किए हैं, जो उसने एक बैग में छिपाए थे, जिस पर स्विगी लिखा था।

एसीपी (बी डिवीजन), बीए चौधरी ने कहा कि महिदा 7 महीने पहले एक डिलीवरी बॉय के रूप में ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म स्विगी में शामिल हुआ था। उसने ग्राहकों को बीयर की डिलेवरी की थी। गिरफ्तार होने से पहले वह एक ग्राहक को बीयर देने जा रहा था।

महिदा पर गुजरात निषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लक्ष्मीपुरा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने आरोपियों से एक मोटरसाइकल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया, जिसकी कीमत 47600 रुपए है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather update : उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही, 8 लोगों की मौत, 10 लापता