Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देव दीपावली- दीपों की रोशनी से जगमगाते बनारस के घाट

हमें फॉलो करें देव दीपावली- दीपों की रोशनी से जगमगाते बनारस के घाट

अवनीश कुमार

, मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (21:10 IST)
उत्तर प्रदेश के बनारस के घाट आज की शाम इतनी मनमोहक और खूबसूरत नजर आ रही थी जिसे भुला पाना अब इतना आसान ना हो पाएगा। मौका था देव दीपावली का।
webdunia
बनारस का ऐसा कोई भी घाट नहीं था जहां पर देव दीपावली के उपलक्ष में मिट्टी के दीपों से घाटों को सजाया गया था और शाम ढलते ही हर एक दीप जल उठा और उसकी रोशनी से मनमोहक दृश्य बनारस के घाटों पर देखने को मिल रहा था। इस मनमोहक दृश्य को देखने के लिए जहां विदेशी सैलानी भी आए हुए थे तो वही हिंदुस्तान के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालु भी इस दृश्य का आनंद ले रहे थे।
webdunia
बताते चलें कि बनारस के दशाश्‍वमेध घाट की ओर दोपहर बाद तीन बजे से ही आस्‍था का उफान ऐसा उमड़ा कि दिन ढलने तक हर-हर महादेव और हर-हर गंगे का उदघोष कर भीड़ का बहाव गंगा तट की ओर बढ़ चला।
webdunia
देखते ही देखते घाट पर पांव रखने की भी जगह मिलनी मुश्किल हुई तो लोगों ने दूसरे घाटों का रुख कर देव दीपावली के पर्व को विस्‍तार दिया।
webdunia
गंगा तट स्थित घाटों की श्रृंखला के क्रम में हर घाट पर अनोखे तरीके से हुई सजावट ने जहां लोगों का मन मोह लिया वहीं पंचगंगा घाट पर प्रकाशित होने वाला दीपों का मंच भी अनोखे जल प्रकाश पर्व पर आभा बिखेरता नजर आया।
webdunia
दूसरी ओर काशी विश्‍वनाथ दरबार से लेकर सारनाथ स्थित सारंगनाथ मंदिर तक शाम होते ही दीयों से सजने लगा ताकि काशी के इस प्रकाश पर्व पर भगवान शिव को भी प्रकाश अर्पण कर पुण्‍य के भागी बन सकें।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का था इंतजाम- बनारस के घाटों पर देव दीपावली के उपलक्ष्य में पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम कराया गया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देव दीपावली में सम्मिलित होने के लिए आए दूर दराज से लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए जगह-जगह पर सहायता केंद्र तक बनाए गए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अकेले इंदौर पहुंचे रोहित शर्मा, सूने स्टेडियम में Team india ने किया अभ्यास