Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देव मूर्तियों पर 'जीएसटी' से शिवसेना नाराज

हमें फॉलो करें देव मूर्तियों पर 'जीएसटी' से शिवसेना नाराज
, गुरुवार, 29 जून 2017 (23:11 IST)
नैनीताल। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत देव मूर्तियों को लाने से उत्तराखंड के शिवसैनिकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके विरोध में शिवसैनिकों ने गुरुवार को हल्द्वानी में एकजुट होकर प्रदर्शन किया और केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। 
     
शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि राम की बात करने वाली भाजपा अब भगवान की मूर्तियों पर टैक्स लगाने चली है, जिससे उसका असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि देव मूर्तियों पर टैक्स कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
        
उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने कई जन विरोधी फैसले लिए हैं, जिससे जनता का विश्वास अब भाजपा से उठता जा रहा है। देशभर में किसान भाजपा की नीतियों के खिलाफ एकजुट हो चुके हैं। जीएसटी से पूरा व्यापारी वर्ग भी नाराज है। ऐसे में भाजपा ने देव मूर्तियों पर टैक्स लगाकर लोगों को और अधिक नाराज कर दिया है। ऐसे में सरकार ने जन विरोधी फैसलों को वापस नहीं लिया तो जनता उसे सबक सिखाएगी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खिलाड़ियों के पोषक आहार और सप्लीमेंट की होगी जांच : विजय गोयल