Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'ऐ दिल है मुश्किल' को लेकर कांग्रेस के निशाने पर फडणवीस

हमें फॉलो करें 'ऐ दिल है मुश्किल' को लेकर कांग्रेस के निशाने पर फडणवीस
, रविवार, 23 अक्टूबर 2016 (17:45 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने 'ऐ दिल है मुश्किल' के रिलीज को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे के साथ समझौता करने को लेकर रविवार को देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री अब देश का नया सेंसर बोर्ड होगा।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, मुख्यमंत्री फडणवीस ने मनसे के फरमानों के आगे झुककर अपने पद की प्रतिष्ठा को कम किया है और संविधान की अवहेलना की है। 
 
उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, अब महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री भारत का नया सेंसर बोर्ड होगा। राजनीतिक और अन्य संगठनों के दबाव में, बॉलीवुड के निर्माताओं ने करन जौहर की फिल्म के रिलीज होने का रास्ता साफ करते हुए शनिवार को घोषणा की थी कि वे पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे। मनसे ने फिल्म के रिलीज को रोकने की अपनी धमकी वापस ले ली है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत बने मध्यस्थता कानून का वैश्विक केंद्र : मोदी