Publish Date: Sat, 08 Jul 2017 (00:53 IST)
Updated Date: Sat, 08 Jul 2017 (00:58 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय ने आज इनकार किया कि उनके हेलीकॉप्टर से जुड़ी ऐसी कोई घटना नहीं हुई, जिसे लेकर बताया जा रहा था कि इसमें फडणवीस बाल-बाल बच गए थे।
एक अधिकारी ने पहले दावा किया था कि फडणवीस एक असामान्य घटना में आज बाल बाल बच गए। उन्होंने बताया था कि फडणवीस रायगढ़ से मुंबई वापस आने के लिए अपने हेलीकॉप्टर के दरवाजे के पास खड़े होकर उसमें सवार होने का इंतजार कर रहे थे, तभी हेलीकॉप्टर उठ गया और उनकी ओर झुक गया।
अधिकारी ने दावा किया था कि हेलीकॉप्टर के मुख्यमंत्री की ओर झुकता देखकर उनके सुरक्षा कर्मियों ने दौड़कर उन्हें वहां से सुरक्षित खींच लिया, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया और कहा कि इस प्रकार को कोई हादसा नहीं हुआ। (भाषा)