Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र : फड़णवीस मंत्रिमंडल का विस्तार कल

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र : फड़णवीस मंत्रिमंडल का विस्तार कल
मुंबई , गुरुवार, 7 जुलाई 2016 (14:52 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। 20 महीने पुरानी फड़णवीस सरकार वरिष्ठ मंत्री एकनाथ खडसे के इस्तीफे के बाद खाली हुए मंत्री पदों को भरेगी।
 
खडसे ने पिछले महीने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते इस्तीफा दे दिया था। उनके पास 10 विभाग थे जिन्हें फड़णवीस अस्थायी रूप से देख रहे थे।
 
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को किया जाएगा। विस्तार 18 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र तथा 10 जुलाई को फड़णवीस की 4 दिन की रूस यात्रा शुरू होने से 2 दिन पहले हो रहा है।
 
फड़णवीस सरकार में 19 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्यमंत्री हैं। अभी 14 मंत्री पद और भरे जाने हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या शुक्रवार को सभी खाली पद भरे जाएंगे।
 
भाजपा के सहयोगी दलों- स्वाभिमानी पक्ष के सदाभाऊ खोट और राष्ट्रीय समाज पक्ष के महादेव जनकर को मंत्रिमंडल शामिल किए जाने की संभावना है। (वार्ता)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गधे से रेप करने गया शेख, गधे ने मार डाला...