Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धनबाद में पूर्व उप महापौर नीरज सिंह समेत चार की गोली मारकर हत्या

हमें फॉलो करें धनबाद में पूर्व उप महापौर नीरज सिंह समेत चार की गोली मारकर हत्या
धनबाद , बुधवार, 22 मार्च 2017 (08:36 IST)
धनबाद। झारखंड में धनबाद जिले के सरायढेला में मंगलवार शाम बैखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या कर दी। इनमें नीरज सिंह के बाडीगार्ड अशोक यादव, चालक और सरकारी सुरक्षा गार्ड शामिल है।
              
पुलिस सूत्रों के अनुसार नीरज सिंह अपनी टोयेाटा गाड़ी से अपने आवास रघुकुल जा रहे थे। सिंह की गाड़ी जैसे स्टील गेट के पास पहुंची तो पहले से घात लगाए बैठे हमलावारों ने एके 47 रायफल से ताबड़तोड़ गोलीबारी की।
 
इस घटना में घायल हुए सिंह और अन्य तीनों को सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह भी अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना के बाद धनबाद में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
 
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही झरिया के विधायक और नीरज सिंह के चचेरे भाई संजीव सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच अस्पताल के आसपास केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान तैनात किए गए हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर! अब एक्सप्रेस के किराए में करें राजधानी, शताब्दी में सफर