Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अज्ञात जीप ने केलादेवी जा रहे पद यात्रियों को रौंदा, 7 की मौत, बारह घायल

हमें फॉलो करें अज्ञात जीप ने केलादेवी जा रहे पद यात्रियों को रौंदा, 7 की मौत, बारह घायल
धौलपुर (राजस्थान) , बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (12:49 IST)
जिले के सरमथुरा थाना इलाके में एक अनियंत्रित जीप ने कैलादेवी जा रहे पदयात्रियों को कुचल दिया, जिससे सात यात्रियों की मौत जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मरने वालों में तीन पुरुष और चार महिलाएं हैं। हादसे में मारे गए सभी लोग धौलपुर जिले के बाड़ी थाना इलाके में धनोरा रोड के रहने वाले थे।
 
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि हादसा धौलपुर-जयपुर राजकीय राजमार्ग संख्या 11बी पर बुधवार तड़के तीन बजे हुआ।
 
उन्होंने बताया कि केलादेवी माता मंदिर में झंडा चढ़ाने जा रहे यह पदयात्री सरमथुरा कस्बे के आगे एक दुकान पर चाय पीने रुके थे। तभी करौली की ओर से आ रही एक जीप ने पदयात्रियों को रौंद डाला। हादसे के बाद जीप चालक मौके से भाग निकला।
 
पुलिस सरमथुरा के सरकारी अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करावा रही है।
 
सिंह के अनुसार मृतकों में मानदेही (35), उमर सिंह( 25), ईश्वर देवी (22), रशिम (14), मधु (15), लश्रमण सिंह (30) और धमेंद्र शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवरात्रि विशेष : किस दिन चढ़ाएं कौन सा प्रसाद