Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती
, बुधवार, 2 अगस्त 2017 (22:30 IST)
सदाबहार अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार को लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया। टीवी खबरों के मुताबिक उनके टेस्ट किए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक डिहाइड्रेशन के चलते दिलीप कुमार को भर्ती किया गया है।   
 
दिलीप कुमार इससे पहले भी तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती रह चुके हैं।  दिलीप कुमार को बुधवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। खबरों की मानें तो उन्हें बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब ही अस्पताल लाया गया था।  हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक कई तरह के टेस्ट किए जा रहे हैं और इसकी रिपोर्ट गुरुवार सुबह तक जारी की जाएगी। 
 
दिलीप कुमार की उम्र 94 साल है और पिछले कई सालों से उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं चल रही है। दिसंबर महीने में भी उन्हें बुखार और दाहिने पैर में सूजन के कारण लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

त्योहारी मौसम में मकानों की बिक्री बढ़ने की संभावना