Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनाव के बाद महाराष्ट्र में बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण : दिलीप वाल्से पाटिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Dilip Walse Patil's statement regarding Maharashtra assembly elections

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , गुरुवार, 7 नवंबर 2024 (22:12 IST)
Maharashtra Politics News : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। पाटिल ने कहा कि चुनावों में किस गठबंधन की जीत होती है, उससे ज्यादा अहम यह है कि कौनसी पार्टी कितनी सीटें जीतती है।
उन्होंने कहा कि असली जोड़-तोड़ तो परिणाम आने के बाद और नई सरकार के गठन से पहले शुरू होगा क्योंकि यहां छह पार्टियां हैं। महाराष्ट्र चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति और महा विकास आघाडी गठबंधनों के बीच मुकाबला है। महायुति में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राकांपा शामिल है वहीं महा विकास आघाडी में कांग्रेस, शरद पवार की राकांपा (एसपी) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) शामिल है।
पुणे जिले के अंबेगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे वाल्से पाटिल ने कहा, प्रत्येक गठबंधन में तीन पार्टियां हैं। किस गठबंधन की जीत होती है, इसे एक तरफ रखिए। महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रत्येक पार्टी कितनी सीटें जीतती है। वाल्से का मुकाबला राकांपा (एसपी) के देवदत्त निकम से है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तराखंड स्थापना दिवस : सम्मेलन में CM धामी की घोषणा, प्रवासी उत्तराखंड परिषद का होगा गठन