Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तराखंड में विभागों का बंटवारा, किसको क्या मिला जानिए

हमें फॉलो करें उत्तराखंड में विभागों का बंटवारा, किसको क्या मिला जानिए
, शुक्रवार, 24 मार्च 2017 (00:39 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शपथ ग्रहण के 5 दिन बाद आखिरकार अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। रावत ने मंत्रियों के विभागों की सूची राज्यपाल के पास भेज दी है। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के साथ ही साथ गोपन, कार्मिक, राज्य संपत्ति, लोक निर्माण, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, नागरिक उड्डयन, चिकित्सा शिक्षा, आपदा प्रबंधन, सैनिक कल्याण, तकनीकी शिक्षा, नियोजन, औद्योगिक विकास, एमएसएमई, खाद्य आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग विभाग अपने पास रखे हैं।  
 
  
मुख्यमंत्री रावत ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय का काम सौंपा है। प्रकाश पंत के पास वित्त, एक्साइज, व्यावसायिक एवं मनोरंजन कर विभाग रहेंगे। यशपाल आर्या को यातायात, सोशल वेलफेयर, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय का प्रभार दिया गया। 
 
मदन कौशिक को शहरी विकास मंत्री बनाया गया है। हरक सिंह रावत के पास वन और वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट रहेगा। अरविंद पांडे को शिक्षा मंत्रालय, युवा कल्याण और पंचायती राज विभाग सौंपा गया है। वे स्कूली शिक्षा, प्रौढ़ और संस्कृत शिक्षा विभाग का काम देखेंगे। सुबोध उनियाल कृषि मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे।
 
रावत कैबिनेट पर एक नजर
 
त्रिवेन्द्र सिंह रावत (मुख्यमंत्री) : गृह, गोपन, कार्मिक, राज्य संपत्ति, लोक निर्माण, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, नागरिक उड्डयन, चिकित्सा शिक्षा, आपदा प्रबंधन, सैनिक कल्याण, तकनीकी शिक्षा, नियोजन, औद्योगिक विकास, एमएसएमई, खाद्य आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग विभाग
मंत्री सतपाल महाराज: सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, पर्यटन
-मंत्री मदन कौशिक: शहरी विकास, आवास
-मंत्री यशपाल आर्य: परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण
-मंत्री अरविन्द पांडे: स्कूली शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, खेल, युवा कल्याण
-मंत्री प्रकाश पंत: संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल, स्वच्छता, गन्ना एवं चीनी।
-मंत्री हरक सिंह रावत: वन, वन्य जीव, पर्यावरण
-राज्यमंत्री रेखा आर्य: मत्स्य, पशु पालन, महिला कल्याण बाल विकास
-मंत्री धन सिंह रावत: सहकारिता, उच्च शिक्षा विभाग

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शहीद सैनिकों के माता-पिता को मिलेगी 5000 रु. पेंशन