Publish Date: Thu, 26 Apr 2018 (13:06 IST)
Updated Date: Thu, 26 Apr 2018 (13:09 IST)
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के कुटेसरा गांव में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने छह वर्षीय एक बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला।
चरथावल थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक अकरम खेत में गया था जहां पर कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि खेतों में काम कर रही कुछ महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वे बचा नहीं पाई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Thu, 26 Apr 2018 (13:06 IST)
Updated Date: Thu, 26 Apr 2018 (13:09 IST)