Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भयावह! दहेज न लाने पर पति ने गुप्तांग में तेजाब डाला

Advertiesment
हमें फॉलो करें भयावह! दहेज न लाने पर पति ने गुप्तांग में तेजाब डाला
, बुधवार, 21 दिसंबर 2016 (18:33 IST)
बिहार के बेतिया में दहेज प्रताड़ना का बहुत ही वीभत्स और दर्दनाक मामला सामने आया है। दहेज लोभी पति ने न सिर्फ महिला से बुरी तरह मारपीट की बल्कि उसके गुप्तांग में तेजाब डाल दिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता का विवाह ढाई साल पहले छोट की पट्‍टी के रहने वाले ललन पड़ित से हुई। विवाह के बाद 13 दिसंबर को पहली बार महिला अपने ससुराल आई थी। ससुराल की देहलीज पर कदम रखते ही उसके साथ प्रताड़नाओं का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार की रात तो पति ने जुल्म की सारी हदें पार कर दीं। 
 
उसने पहले विवाहिता के कोमल अंगों को दांत से काटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद उसके गुप्तांग में तेजाब डाल दिया। महिला दर्द से बुरी तरह तड़प रही थी, मगर दरिंदे पति को उस पर बिलकुल भी तरस नहीं आया। वह उस पर अपने पिता को बुलाने के लिए दबाव बनाने लगा। दरअसल, भैंस और बाइक के साथ दीवान नहीं लाने पर ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। यहां तक कि उन्होंने महिला का खाना भी बंद कर दिया था। 
 
इस दरिंदे और उसके परिजनों ने पहले महिला के पिता से कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाए, फिर महिला को इलाज के लिए जाने दिया। पीड़िता एवं उसके परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पीड़िता के पिता से सादे कागज पर दस्तखत कराया, तब जाकर उसे इलाज के लिए ले जाने की अनुमति दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साल 2016 : केरल में अब भी हरे हैं 'मंदिर अग्निकांड' के घाव