Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अजगर ने निगली नील गाय (वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Dragon
, बुधवार, 21 सितम्बर 2016 (17:08 IST)
गीर, गुजरात। माना जाता है कि अजगर अपने शरीर से बड़े शिकार को भी निगल सकता है। कुछ ऐसी ही तस्वीर दिखी गुजरात में गीर के जंगल में, जहां करीब 20 फुट लंबे और भूखे अजगर ने पूरी नीलगाय निगल ली। खाने को तो अजगर ने नीलगाय को खा लिया लेकिन उसके बाद उसकी हालत खराब हो गई।
नीलगाय का आकार इतना बड़ा था कि अजगर का पेट फूल गया। ऐसा लग रहा था मानों किसी ने इस अजगर के पेट में ठूंस-ठूंसकर कुछ भर दिया हो। चल फिर पाने में असमर्थ इस अजगर की जानकारी वन विभाग को दी गई। 
इसके बाद गीर सैंक्चुरी के अफसर इस अजगर को साथ ले गए और एक पिंजरे में रख दिया। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि जब ये शिकार अजगर के पेट में पच जाएगा तो इसे दोबारा जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बहस से पहले ट्रंप बोले, अच्छी तरह सोना हिलेरी