Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एयरबेस हमले के बाद कठुआ, राजौरी में ड्रोन के उपयोग पर प्रतिबंध

Advertiesment
Drones banned in Kathua
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में प्रशासन ने ड्रोन और उड़ने वाली अन्य वस्तुओं के उपयोग पर शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया। हाल में जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। राजौरी जिले में भी इसी प्रकार का प्रतिबंध लगा दिया गया है।
 
कठुआ के जिलाधिकारी राहुल यादव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह देखा गया है कि सामाजिक और सांस्कृतिक समारोहों में फोटो खींचने और वीडियो बनाने के लिए छोटे ड्रोन कैमरों का उपयोग बढ़ गया है। राष्ट्र विरोधी तत्व जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मानव जीवन को नुकसान पहुंचाने, जोखिम पैदा करने के लिए ड्रोन और उड़ने वाली वस्तुओं का उपयोग कर सकते हैं।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में किसी भी प्रकार के संशय से बचने के लिए और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों तथा अत्यधिक आबादी वाले क्षेत्रों के पास हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए ड्रोन और उड़ने वाली अन्य वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Facebook ने की 15 मई से 15 जून 2021 के बीच 3 करोड़ सामग्रियों पर कार्रवाई